रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च, शांति और भाईचारे की अपील

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान जिलेवासियों को संदेश दिया गया कि रामनवमी का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत न करें और सामाजिक समरसता बनाए रखें।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई।