डीएम का औचक निरीक्षण: बाघरसी व बौराम पंचायत में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत बाघरसी एवं बौराम पंचायत का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित नए प्रखंड भवन निर्माण के लिए बौराम-बाघरसी पंचायत अंतर्गत चयनित स्थल का भौतिक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने स्थल की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग, उपलब्ध संसाधनों एवं अन्य जरूरी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।