आगामी त्योहारों को लेकर घनश्यामपुर में एंटी राइट ड्रिल, पुलिस ने परखी तैयारी
आगामी त्योहारों को लेकर घनश्यामपुर में एंटी राइट ड्रिल, पुलिस ने परखी तैयारी
आगामी त्योहारों को लेकर घनश्यामपुर में एंटी राइट ड्रिल, पुलिस ने परखी तैयारी
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में गुरुवार को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एंटी राइट (दंगा नियंत्रण) ड्रिल का आयोजन किया गया।ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने संभावित आपात स्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। जवानों को दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया, जिसमें भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों पर काबू पाने, आंसू गैस के उपयोग, लाठीचार्ज की रणनीति तथा सुरक्षात्मक उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। सभी जवानों ने अनुशासन के साथ ड्रिल को सफलतापूर्वक पूरा किया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इस तरह की ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिस बल की तत्परता सुनिश्चित करना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।