दरभंगा जिला के सिमरी थाना में तैनात पुलिसकर्मी जफर इकबाल को वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित, जांच के दौरान वादी से समझौते और पैसे की मांग का आरोप

दस्तक 7मीडिया /सिंहवाड़ा 

दरभंगा जिले के सिमरी थाना में पदस्थापित PTC-1454 जफर इकबाल को गंभीर आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए प्रतिवेदन में बताया गया है कि जफर इकबाल पर सिमरी थाना कांड संख्या-285/25 के वादी रामभजन सहनी पर जांच के दौरान आरोपित से समझौता कराने के लिए बार-बार दबाव बनाने का आरोप है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान उन्होंने अनुचित भाषा का प्रयोग भी किया और वादी को गुमराह करते हुए उससे बार-बार पैसों की मांग की। मामले की पुष्टि ऑडियो क्लिप और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण से हुई है। पूछताछ के दौरान भी जफर इकबाल संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट वरीय पुलिस अधीक्षक को भेजी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

आदेश के तहत जफर इकबाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।