विश्वकर्मा पूजा को ले पिस्टल साफ करना एक सिपाही को पड़ गया महंगा ,गोली चल जानें से सिपाही जख्मी ,बाल बाल बचा सिपाही।
विश्वकर्मा पूजा को ले पिस्टल साफ करना एक सिपाही को पड़ गया महंगा ,गोली चल जानें से सिपाही जख्मी ,बाल बाल बचा सिपाही।
दरभंगा ,संजय कुमार राय
विश्वकर्मा पूजा के दौरान एक सिपाही को सरकारी पिस्टल साफ करना महंगा पर गया। सूचना मिल रही हैं कि पिस्टल साफ करने के दौरान उस पिस्टल से गोली चली और वह गोली उस सिपाही के बाएं हाथ के अंगूठा और अंगुली के बीच लगी इस कारण उसका हाथ जख्मी हो गया। थाना मे तैनात उस सिपाही को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दवा देते हुये डीएमसीएच भेज दिया।
डीएमसीएच के चिकित्सकों ने उक्त सिपाही का इलाज किया। बताया जा रहा हैं कि वह सिपाही अपने थाना लौट आया हैं लेकिन चिकित्सकों ने बुधवार को उसे एक्सरे के लिये बुलाया हैं।
बताया जा रहा हैं कि उक्त सिपाही नाम आशीष कुमार हैं जिसे पिस्टल साफ करते वक्त गोली लगी हैं।