दरभंगा ,संजय कुमार राय

समस्तीपुर जिला मे महिला सिपाही के खुदकुशी के बाद पुलिस लाइन मे पदस्थापित मेजर को एसएसपी ने हटा दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि पांच पुलिसकर्मियों को उन्होंने इधर से उधर किया हैं। पुलिस लाइन के मेजर राजीव नयन को वहां से एसपी विनय तिवारी ने हटाकर अभियोजन शाखा का प्रभारी बना दिया हैं। वहीं पुलिस लाइन मे मेजर के पद पर सार्जेंट विपुल कुमार को पदस्थापित किया हैं। यही नहीं दो डे मुंशी समेत पुलिस लाइन के लाइन बाबू 2के मुंशी को भी हटा दिया गया हैं। पुलिस लाइन मे चर्चा हैं कि महिला सिपाही के खुदकुशी के बाद उसके पति ने मेजर पर कई आरोप लगाये थे। आरोप था कि हर सप्ताह डयूटी के नाम पर दो से तीन हजार रुपये के लिये सुमन पर दबाव बनाया जाता था। सुमन का आरोप था कि अक्सर दबाव बनाकर मिठाई भी मंगवाते थे।
हालांकि ऐसे आरोप को लेकर एसपी को जांच करानी चाहिये थी अगर मामला सही होता तो निलंबन के साथ विभागीय कारवाई होनी चाहिये थी और जांचों उपरांत मामला गलत पाया जाता तो उसे क्लीनचिट दिया जाता। खैर फिलहाल यही चर्चा हैं कि इसी आरोप मे मेजर को वहां से हटा दिया गया हैं।