दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत कई कांडों के अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तारियों में संबंधित थानों की सक्रिय भूमिका रही।

मनीगाछी थाना कांड संख्या-20/26 के अभियुक्त अर्जुन सहनी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं, जमालपुर थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर रंजीत सदा सहित तीन अन्य वारंटियों—राकेश कुमार, नकेश कुमार एवं रमानाथ यादव—को गिरफ्तार किया।

घनश्यामपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या-64/26 में दो अभियुक्तों विशंभर सहनी एवं प्रकाश सहनी को गिरफ्तार किया। साथ ही NBW वारंटी के तहत भोला मुखिया और कांड संख्या-95/26 के अभियुक्त सकल राउत को भी गिरफ्तार किया गया।

महिला थाना पुलिस ने कांड संख्या-34/26 के अभियुक्त आदर्श कुमार सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि बहादुरपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या-79/26 में केशव कुमार चौधरी को दबोचा।

नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में बहेड़ा थाना पुलिस ने विकास चौधरी एवं गोलू झा उर्फ शिवानंद झा को बहेड़ा बाजार से गिरफ्तार किया। वहीं हायाघाट थाना पुलिस ने मनोज भगत को गिरफ्तार किया।

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में कांड संख्या-98/26 (नाबालिग के साथ छेड़छाड़) के अभियुक्त राज कुमार साह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कांड संख्या-97/26 में मोहम्मद शहादत को गिरफ्तार कर एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

जाले थाना पुलिस ने कांड संख्या-252/25 के अभियुक्त रौशन राम एवं कांड संख्या-45/26 के अभियुक्त राजेश पासवान को भी गिरफ्तार किया।