एमएलसी सर्वेश कुमार ने किया बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन; अधिवक्ताओं ने उठाई जिला बनाने की मांग
एमएलसी सर्वेश कुमार ने किया बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन; अधिवक्ताओं ने उठाई जिला बनाने की मांग
एमएलसी सर्वेश कुमार ने किया बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन; अधिवक्ताओं ने उठाई जिला बनाने की मांग
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही सुविधा की कमी अब दूर हो गई है। मुख्यमंत्री विकास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित बार एसोसिएशन भवन का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान पार्षद सर्वेश कुमार द्वारा विधिवत नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया गया।
समारोह की शुरुआत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा और सचिव राज कपूर पांडे ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। मिथिला की परंपरा के अनुसार, एमएलसी सर्वेश कुमार को पाग, चादर और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा परिसर अधिवक्ताओं के उत्साह से गुंजायमान रहा।
इस आधुनिक भवन का निर्माण मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत 11 लाख 99 हजार 300 रुपये की लागत से किया गया है। यह भवन अधिवक्ताओं को कार्य करने के लिए एक बेहतर वातावरण और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे न्यायिक कार्यों के संपादन में सुगमता आएगा।
उद्घाटन के पश्चात आयोजित सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए एक महत्वपूर्ण मांग रखी। अधिवक्ताओं ने विधान पार्षद का आभार प्रकट करते हुए पुरजोर तरीके से बिरौल अनुमंडल को जिला घोषित करने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिरौल का जिला बनना क्षेत्र के विकास के लिए अनिवार्य है। इस अवसर पर व्यवस्थापक संजय कुमार, अधिवक्ता विनय कुमार झा, सरोजानन्द झा, दिलीप कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह,
सहित दर्जनों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे। सभी ने इस नए भवन को अधिवक्ताओं के हित में एक बड़ा मील का पत्थर बताया।