दरभंगा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति समिति की बैठक आयोजित

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.03.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में दरभंगा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल स्थापित करने के लिए पुलिस बल ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष एवं केवटी थानाध्यक्ष द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल की अध्यक्षता में ग्राम पैगंबरपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं, जमालपुर थानाध्यक्ष द्वारा जैक्सो दुर्गा मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

बैठक के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए
डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें।
भ्रामक अफवाहों के प्रसार से बचें एवं दूसरों को भी जागरूक करें।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

दरभंगा पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि सभी लोग मिल-जुलकर पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं।