702 शिकायतों का निवारण, जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं
702 शिकायतों का निवारण, जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं
702 शिकायतों का निवारण, जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी दी है कि दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। मांग के अनुरूप होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं के घरों तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। जिले की सभी 75 गैस एजेंसियां प्रतिदिन नियमित रूप से होम डिलीवरी कर रही हैं।
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश पर गैस एजेंसियों के कार्यों की निगरानी के लिए वरीय पदाधिकारियों द्वारा 15 गैस एजेंसियों एवं होटलों में औचक छापामारी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एलपीजी गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अब तक प्राप्त 702 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि 25 मार्च 2026 को जिले में 8051 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण होम डिलीवरी के माध्यम से किया गया, जबकि 9043 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।
26 मार्च 2026 को जिले में 10,198 एलपीजी गैस सिलेंडरों के आगमन की संभावना है, जिससे कुल 19,241 सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अस्पतालों, छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी निर्बाध रूप से जारी है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें, क्योंकि जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है।
रामनवमी पर दरभंगा अलर्ट: ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, डीजे बैन, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
मा. मंत्री एवं जिलाधिकारी के कर कमलों से “पालनाघर” का उद्घाटन, कामकाजी महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा ‘पालनाघर’ – डीएम, 100 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण