तारालाही चौक पर ट्रक की चपेट में आया 10 वर्षीय बच्चा, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक सड़क जाम किया
तारालाही चौक पर ट्रक की चपेट में आया 10 वर्षीय बच्चा, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक सड़क जाम किया
तारालाही चौक पर ट्रक की चपेट में आया 10 वर्षीय बच्चा, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक सड़क जाम किया
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चा सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लहेरियासराय एवं बिशनपुर थानाध्यक्ष सहित अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया। मौके पर तारालाही पंचायत के पूर्व मुखिया मो० मुख्तार और सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की।
पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और जाम हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया हें ,18चक्के का ट्रक हें लेकिन चालक फरार हो गया हें।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।