जीविका बिरौल के तत्वावधान में ‘मातृ-शिशु एवं पोषण चेतना’ सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जीविका बिरौल द्वारा प्रखंड स्तरीय ‘मातृ-शिशु एवं पोषण चेतना’ सह सम्मान समारोह का आयोजन जीविका कार्यालय सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने की। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्रखंड की गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के बीच पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीविका कर्मियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। अपनी कर्मठता और समर्पण से समाज में बदलाव लाने वाले क्षेत्रीय समन्वयकों, सामुदायिक समन्वयकों और एमआरपी को पुरस्कार प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की गई।
सभा को संबोधित करते हुए बीपीएम आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि जीविका का उद्देश्य केवल आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ समाज की नींव रखना भी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि”जब धात्री माताएं और गर्भवती महिलाएं सही पोषण लेंगी, तभी एक स्वस्थ पीढ़ी का जन्म होगा। आज सम्मानित होने वाले कैडर्स और कर्मी इस स्वस्थ समाज निर्माण की रीढ़ हैं, जो घर-घर जाकर बदलाव की अलख जगा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जीविका दीदियों और कर्मियों ने अपनी मेहनत के दम पर समाज के हर विकास पहलू पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने सभी कर्मियों से पूरे उत्साह, ईमानदारी और कर्मठता के साथ कुपोषण के विरुद्ध अपने अभियान को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता मास्टर संसाधन सेवी, सामुदायिक समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक सहित जीविका के विभिन्न संवर्गों और कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक,मनोज कुमार एवं इन्द्रजीत कुमार।
शमास्टर संसाधन सेवी सरोज देवी, पूजा कुमारी, बबली देवी, सरस्वती कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं अनुराधा कुमारी। सामुदायिक समन्वयक श्याम कुमार, अचल कुमार, राकेश कुमार, रंजित कुमार, अलोक कुमार, इंदु कुमारी, अमित कुमार एवं तपन कुमार मौजूद थे।