दरभंगा के युवा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
दरभंगा के युवा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
दरभंगा के युवा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मिथिला की धरती के लिए यह गर्व का विषय है कि दरभंगा के एक साधारण परिवार से आने वाले युवा को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 हेतु एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा गठित चुनाव समन्वय समिति में सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद, अपनी मेहनत, लगन और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर इस युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि दरभंगा के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का एक सशक्त स्रोत है।
इस अवसर पर उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय है और वे इसे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं कर्मठता के साथ निभाने के लिए संकल्पित हैं।
स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है। सभी ने इसे दरभंगा के लिए एक सकारात्मक संदेश बताते हुए उम्मीद जताई है कि यह जिम्मेदारी क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
मिथिला विश्वविद्यालय के वीमेन्स सेल द्वारा ‘अधिकार, न्याय और सक्रियता : सभी महिलाओं एवं लड़कियों’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष व्याख्यान आयोजित
शिवराम में श्रीमद्भागवत कथा: मृत्यु के सत्य और भक्ति मार्ग का दिया संदेश, श्री श्याम बिहारी जी महाराज ने सुनाया परीक्षित प्रसंग