बिरौल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, 39 लीटर चुलाई शराब बरामद
बिरौल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, 39 लीटर चुलाई शराब बरामद
बिरौल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, 39 लीटर चुलाई शराब बरामद
दस्तक7 मिडिया, बिरौल,दरभंगा।
बिरौल थाना कांड संख्या 115/25 के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है। पुलिस ने छापामारी के दौरान बिरौल पुलिस ने फरार चल रहे राम बाबू मुखिया को गोदाम टोला से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि अभियुक्त रामबाबू मुखिया के विरुद्घ धारा 64, 137(2), 96, और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि इसी कड़ी में
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मानिकपुर चौरी से कुल 39 लीटर देसी शराब बरामद किया है। यह सफल छापेमारी एएसआई अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में बिरौल थाना में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।