मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत मोरो विद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, ऐतिहासिक स्थलों से लिया ज्ञान

दस्तक 7मीडिया ,हनुमाननगर/

उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो के छात्रों ने मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं के दल को रवाना किया।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है। इससे उनके सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास, तार्किक सोच एवं सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने अहिल्या स्थान, गौतम कुंड, विद्यापति जन्म स्थान, उच्चैठ भगवती मंदिर सहित कई ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। साथ ही कालिदास से जुड़े ऐतिहासिक स्थल के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

शिक्षकों शंभूनाथ राय, डॉ. रमन कुमार राजेश, गौतम जौहरी, सोनू यादव, बबीता कुमारी एवं डॉ. अन्नू कुमारी के मार्गदर्शन में छात्रों को समूहों में बांटकर विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया। पूरे दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने किया।

यात्रा के दौरान छात्रों के बीच सामान्य ज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिससे उनका बौद्धिक विकास हुआ। छात्रों ने इस भ्रमण को कक्षा की नियमित पढ़ाई से अलग एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

इस परिभ्रमण दल में बंदना, कल्पना, अन्नू, गीतांजलि, पुनीता, प्रणव, मनसुख, अनीता, चंदन, प्रभाष, शुभम सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल थे।