सोनपुर में पंचमुखी महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज से शुरू
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत सोनपुर गांव में श्री श्री 108 संकटमोचन पंचमुखी महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर समस्त सोनपुर ग्रामवासियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

