सोनपुर में पंचमुखी महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज से शुरू
सोनपुर में पंचमुखी महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज से शुरू
सोनपुर में पंचमुखी महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आज से शुरू
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत सोनपुर गांव में श्री श्री 108 संकटमोचन पंचमुखी महावीर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर समस्त सोनपुर ग्रामवासियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च 2026 (बुधवार) आज भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। 26 मार्च 2026 (गुरुवार) दूसरे दिन विशेष पूजा, होम एवं जाप का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा। 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) कार्यक्रम के अंतिम दिन प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान संपन्न होगा, जिसके बाद पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। बतादे कि यह मंदिर बिरौल के सोनपुर में एन.एच 17 ढाला के नीचे स्थित है। ग्रामवासियों ने इस शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उमंग देखी जा रही है और मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।