दूरदराज़ के पक्षकारों की सुविधा के लिए दिवाकालीन कोर्ट चलाने की मांग

दस्तक 7मीडिया /विधि संवाददाता 

दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ ने गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी न्याय अतिथियों के हित में दिवाकालीन कोर्ट कार्य चलने देने की मांग की है। संयोजक चौधरी सुनील कुमार राय ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदनाम आवेदन पत्र उनके कार्यालय में मंगलवार को समर्पित किया है। जिला जज को समर्पित आवेदन पत्र में उल्लेखित है कि प्रातःकालीन कोर्ट कार्य अवधि में 80 से 100 किलोमीटर दूर में बसे किरतपुर, कुशेश्वरस्थान, घनश्यामपुर, केवटी, जाले क्षेत्रों के सुदूरवर्ती गाँव के लोगों को कोर्ट पहुंचना संभव नहीं है। बस सेवा उपलब्ध नहीं है। सामान्यतया परिवहन सेवा से भी न्याय अतिथि दस बजे तक कोर्ट पहुंचने में सफल रहते हैं। दरभंगा सिविल कोर्ट प्रांगण में पाॉक्सो कोर्ट, परिवार अदालत, एस सी/ एस टी कोर्ट, उत्पाद अदालत, ड्रग्स एवं नारकोटिक्स कोर्ट में सम्पूर्ण दरभंगा जिला के पक्षकारों को जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में दिवाकालीन कोर्ट कार्य अवधि ही समीचीन है।