घनश्यामपुर में जब्त शराब का विनष्टिकरण, अंचलाधिकारी की मौजूदगी में कार्रवाई

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम ।

घनश्यामपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न कांडों में जब्त की गई शराब को विधिवत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में बरामद शराब को विनष्ट किया गया। इस दौरान कुल 43.125 लीटर अंग्रेजी शराब, 376 लीटर मामा श्री (देसी शराब) तथा 24 लीटर देशी चुलाई शराब नष्ट की गई।
उन्होंने बताया कि बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जब्त शराब को समय-समय पर नष्ट किया जाता है, ताकि इसका दोबारा उपयोग या अवैध कारोबार में इस्तेमाल न हो सके।
विनष्टिकरण के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई को निष्पक्ष और कानूनसम्मत बनाने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।