जिला स्तरीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण बैठक संपन्न; कौशल प्रशिक्षण और UDID के त्वरित निष्पादन पर रहा मुख्य जोर
जिला स्तरीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण बैठक संपन्न; कौशल प्रशिक्षण और UDID के त्वरित निष्पादन पर रहा मुख्य जोर
जिला स्तरीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण बैठक संपन्न; कौशल प्रशिक्षण और UDID के त्वरित निष्पादन पर रहा मुख्य जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा स्थित प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा के सहायक निदेशक श्री आशीष अमन द्वारा की गई। बैठक में दिव्यांगजनों एवं विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जहाँ 26 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिन प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया, उनमें कौशल प्रशिक्षण, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मरम्मत, प्रखंड स्तरीय बैठकों का आयोजन तथा UDID (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) कार्ड निर्माण प्रमुख रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के कौशल विकास को बढ़ावा देना एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के समुचित उपयोग के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं समितियों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुचारु बनाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। साथ ही, UDID कार्ड के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे और बैठक के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।