दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई: कई कांडों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गुम मोबाइल भी बरामद

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कई कांडों के अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम हुए मोबाइल भी बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

 लहेरियासराय थाना कांड संख्या-119/26 (NDPS एक्ट) की प्राथमिकी अभियुक्ता मुन्नी खातून को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दूसरे कांड में रिमांड की प्रक्रिया जारी है। अभियुक्ता का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है।

 जाले थाना द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 02 गुम मोबाइल बरामद कर सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया।

 लहेरियासराय थाना ने एक अन्य कांड में अभियुक्त अब्दुल निजाम उर्फ अरमान को गिरफ्तार किया, जिसका भी आपराधिक इतिहास रहा है।

 बड़गांव थाना ने न्यायालय से निर्गत NBW वारंटी के तहत जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया।

 वाजितपुर थाना ने NDPS एक्ट के एक मामले में शंकर प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार किया।

 नदी थाना पुलिस ने चार वारंटियों—सहदेव यादव, चंद्रदेव यादव, अरविंद यादव एवं रामचंद्र यादव—को गिरफ्तार किया।

 सिंहवाड़ा थाना ने CSP लूट कांड के वांछित अभियुक्त रौशन दास उर्फ बेंगा को धर दबोचा।

 कमतौल थाना ने उत्पाद अधिनियम के तहत तीन अभियुक्तों—हरदेव सहनी, सुरेश सहनी एवं राजू सहनी—को गिरफ्तार किया।

 पतोर थाना ने NBW वारंटी के तहत रंधीर सिंह को गिरफ्तार किया।

 भालपट्टी थाना ने दो अलग-अलग मामलों में बुच्ची देवी एवं मुरारी चौधरी को गिरफ्तार किया।

 हायाघाट थाना ने कांड संख्या-136/25 में मो. जाकिर उर्फ कालो को गिरफ्तार किया।