बिरौल में शांति समिति की बैठक में कड़े निर्देश, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा पर डीजे और हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध
बिरौल में शांति समिति की बैठक में कड़े निर्देश, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा पर डीजे और हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध
बिरौल में शांति समिति की बैठक में कड़े निर्देश, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा पर डीजे और हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
आगामी रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को बिरौल थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम शशांक राज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूजा समितियों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान समितियों ने प्रशासन को अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा सौंपी। खादी भंडार रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष हरि सहनी और हाटगाछी चैती दुर्गा पूजा समिति के सचिव चौधरी सहनी ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। 29 मार्च को चैती दुर्गा विसर्जन जुलूस का आयोजन होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामनवमी का दिन शुक्रवार होने के कारण, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज के बाद दिन के 3:00 बजे ही जुलूस निकाला जा सकेगा। जुलूस केवल पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही चलेगा।
एसडीएम शशांक राज ने सख्त लहजे में कहा कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने और हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना जरुरी है। वहीं, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने चेतावनी दी कि विधि व्यवस्था में खलल डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर सरकार द्वारा जारी किया गया दिशा निर्देश की जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य पार्षद विनोद सहनी,मुखिया मो.काशिफ, मो.फिरोज, कमरे आलम, विष्णु सहनी, गोविंद चौपाल, सुरेंद्र आचार्य, शंभु सहनी, हरि सहनी, प्रदीप यादव, पूर्व मुखिया अब्दुल हयात और चंद्र विजय साह, रामबाबू माहथा, रामविलास भारती, विनोद सहनी सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रशासन की ओर से पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन, थानाध्यक्ष चंद्र मणी,अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पीएसआई सूरज कुमार और एएसआई राजीव कुमार उपस्थित थे।
रिश्ते भले ही पद के साथ बदल जाएं, लेकिन यादें हमेशा दिलों में जीवित रहती हैं,ऐसा हीं क्षण बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में दिखा।न्याय के पथ के तीन न्यायिक सितारों को भावभीनी विदाई, बेनीपुर की यादों में भीगा रहा समारोह
रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, जगह-जगह शांति समिति की बैठक व मॉक ड्रिल आयोजित