सिंहवाड़ा का मनीष : इंटर की परीक्षाफल में सफलता हासिल कर इलाके का नाम किया रोशन

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

प्रखंड के निस्ता पंचायत निवासी मोहन यादव के पुत्र मनीष कुमार यादव ने साइंस से इंटर के परीक्षा फल में 422 अंक लाकर  प्रथम श्रेणी से पास कर गाव का नाम रौशन किया।मनीष के पिता मोहन यादव कोलकाता में किराना दुकान चलाते हैं वही माता गृहिणी है। मनीष ने बताया कि सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ अग्रवाल इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मुकुल राज को दी है। उन्होंने बताया की कड़ी मेहनत से ही उन्हें ये सफलता मिली है।