बिरौल,विदाई समारोह में भावुक हुए न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ताओं ने मिथिला की परंपरा से किया सम्मानित

दस्तक7मिडिया,बिरौल, दरभंगा।

स्थानीय अनुमंडल व्यवहार न्यायालय स्थित बार एसोसिएशन भवन में मंगलवार को चार वरिष्ठ न्यायाधीशों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच का अटूट समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बच्चेलाल झा एवं संचालन सचिव राज कपूर पांडे ने किया।
समारोह के दौरान विदा होने वाले चारों न्यायाधीशों में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM) नरेश महतो, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (SDJM) प्रियांशु राज, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पप्पू पंडित एवं मुंसिफ राजू साह को अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप उन्हें पाग, चादर, माला, अंगवस्त्र, डायरी और पेन भेंट कर विदाई दी गई।
विदाई की बेला में चारों न्यायाधीशों की आंखें नम दिखीं। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिरौल में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा।”यहां के संघ का न्यायिक कार्यों में जो सकारात्मक सहयोग मिला, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। बिरौल के सभी अधिवक्ता न केवल पेशेवर रूप से दक्ष हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों में भी अग्रणी हैं।”न्यायाधीशों ने यह मंगलकामना भी की कि भविष्य में बिरौल व्यवहार न्यायालय को जिला कोर्ट का दर्जा प्राप्त हो, ताकि यहां की न्यायिक व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो सके। अधिवक्ताओं ने बारी-बारी से न्यायाधीशों के साथ बिताए गए समय और उनके न्यायप्रिय निर्णयों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारियों के कार्यकाल में आम जनता को सुलभ और त्वरित न्याय मिला, जो क्षेत्र के लिए मिसाल है। गरमामयी उपस्थिति इस अवसर पर एडीजे (ADJ) शिव कुमार,कोषाध्यक्ष: अश्वनी कुमार,कार्यकारणी सदस्य संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र चौधरी, श्रवण कुमार चौधरी, श्रवण झा, शिवेश झा, हीरा मुखिया, सुमन कुमार साहू सहित दर्जनों अन्य अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी उपस्थित थे, जिन्होंने नम आंखों से अपने प्रिय न्यायाधीशों को नई नियुक्ति के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया।