जिले में मांग से अधिक एलपीजी गैस की उपलब्धता, कल 12,314 सिलेंडर का होगा वितरण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले की सभी 75 गैस एजेंसियां प्रतिदिन सुचारू रूप से वितरण कर रही हैं।

