आधुनिकता की ओर तेज़ी से बढ़ रही बिहार पुलिस, नए भवन और अधिग्रहण से सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
आधुनिकता की ओर तेज़ी से बढ़ रही बिहार पुलिस, नए भवन और अधिग्रहण से सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
आधुनिकता की ओर तेज़ी से बढ़ रही बिहार पुलिस, नए भवन और अधिग्रहण से सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बिहार पुलिस लगातार बड़े कदम उठा रही है। 16 जनवरी 2026 से 20 मार्च 2026 के बीच कुल 08 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनमें 04 नए थाना भवन, 01 पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 01 पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय तथा 02 अन्य कार्यालय शामिल हैं। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 49 करोड़ 78 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
इसके साथ ही राजधानी पटना में विशेष सशस्त्र बल-1 के लिए 30 एकड़ भूमि अधिग्रहण को भी मंजूरी दी गई है, जिस पर लगभग 40 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह पहल राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण एवं एस.सी.आर.बी.) सुधांशु कुमार ने विस्तृत प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन परियोजनाओं से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक आधुनिक, प्रभावी और जनोन्मुखी बनेगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस पदाधिकारी को किया इधर से उधर , विशाल कुमार को सदर थाना में पर्यवेक्षी पदाधिकारी की जिम्मेदारी, कुमार गौरव साइबर थाना भेजे गए
भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, शिवहर DDC के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, जांच जारी