भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, शिवहर DDC के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, जांच जारी
भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, शिवहर DDC के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, जांच जारी
भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, शिवहर DDC के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, जांच जारी
दस्तक7मिडिया, दरभंगा/शिवहर
पटना/शिवहर/सीतामढ़ी/ बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने शिवहर के डीडीसी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है।
मंगलवार सुबह से ही निगरानी विभाग की अलग-अलग टीमों ने डीडीसी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर जांच जारी है। डीडीसी के सरकारी निवास पर टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। निगरानी की एक टीम सीतामढ़ी स्थित उनके ससुराल भी पहुंची है। यहां भी टीम महत्वपूर्ण कागजातों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, उनके पैतृक आवास और कुछ अन्य करीबियों के ठिकानों पर भी टीम की नजर है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के इनपुट के आधार पर की जा रही है। SVU को सूचना मिली थी कि अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति बनाई है। छापेमारी के दौरान टीम के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, जमीन के कागजात और वित्तीय निवेश के सबूत लगे हैं, जिनकी स्क्रूटनी की जा रही है।
शिवहर और सीतामढ़ी में एक साथ हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और कुल संपत्ति का आधिकारिक आंकड़ा स्पष्ट हो पाएगा।
बिहार सरकार की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि लोक सेवकों द्वारा पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, विशेष निगरानी इकाई की जांच जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।