वरीय पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस पदाधिकारी को किया इधर से उधर , विशाल कुमार को सदर थाना में पर्यवेक्षी पदाधिकारी  की जिम्मेदारी, कुमार गौरव साइबर थाना भेजे गए

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस पदाधिकारी को इधर से उधर किया हें।

 मिथिला क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय के निर्देश पर जारी आदेश के तहत दो पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साईबर थाना से जुड़े पुलिस पदाधिकारी विशाल कुमार को अब सदर क्षेत्र का पर्यवेक्षी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं, सदर थाना में पदस्थापित पर्यवेक्षी पदाधिकारी कुमार गौरव का स्थानांतरण कर उन्हें साईबर थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी निर्देश में दोनों अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने तथा इसकी अनुपालन रिपोर्ट वरीय पुलिस अधीक्षक को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।