दरभंगा में पुलिस का एक्शन: SC/ST कांड का आरोपी दबोचा, शराब माफिया पर प्रहार, वारंटी भी गिरफ्तार
दरभंगा में पुलिस का एक्शन: SC/ST कांड का आरोपी दबोचा, शराब माफिया पर प्रहार, वारंटी भी गिरफ्तार
दरभंगा में पुलिस का एक्शन: SC/ST कांड का आरोपी दबोचा, शराब माफिया पर प्रहार, वारंटी भी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अलग -अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने SC/ST कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ अवैध शराब के कारोबार पर भी प्रहार किया है। साथ ही वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और गुम मोबाइल की बरामदगी से आम लोगों को राहत मिली है।
सबसे पहले, SC/ST कांड संख्या 24/26 के प्राथमिक अभियुक्त रंजीत कुमार उर्फ रंजीत महतो को केवटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई SC/ST थाना पुलिस द्वारा की गई।
वहीं, “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत घनश्यामपुर और सदर थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर सत्यापन के बाद उनके असली मालिकों को सौंप दिया, जिससे पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
अवैध शराब के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की
हायाघाट थाना क्षेत्र के अकराहा गांव से 4 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।
APM थाना क्षेत्र के अन्नपट्टी गांव से 4 लीटर शराब के साथ एक तस्कर पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव से 6 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा गया।
इसके अलावा, नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तिलकेश्वर थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।
इधर, न्यायालय द्वारा जारी NBW वारंटी के तहत बहेड़ी थाना पुलिस ने जोगिंदर यादव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
UHS डीआईएच तरौनी का इंटरमीडिएट परिणाम शानदार, आर्ट्स में 94% और साइंस में 80% छात्र सफल
वरीय पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस पदाधिकारी को किया इधर से उधर , विशाल कुमार को सदर थाना में पर्यवेक्षी पदाधिकारी की जिम्मेदारी, कुमार गौरव साइबर थाना भेजे गए