दरभंगा में सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में पुलिस कार्यों को और अधिक पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा ने अपने कार्यालय स्थित सभा कक्ष में सीसीटीएनएस एवं अन्य आईटी कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस प्रभारी शामिल हुए।
समीक्षा के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्टेशन डायरी, प्राथमिकी (एफआईआर) एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की प्रविष्टि सीसीटीएनएस में वास्तविक समय में सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कांड से जुड़े सभी महत्वपूर्ण वीडियो और फोटो को ई-साक्ष्य ऐप पर नियमानुसार अपलोड करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार सीसीटीएनएस में अपलोड करने, ई-समन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सभी दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के भीतर एससीआरबी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में यह भी कहा गया कि क्राइमैक के माध्यम से जीरो एफआईआर को संबंधित अन्य राज्यों में शीघ्र भेजा जाए तथा आरोप पत्र/अंतिम प्रपत्र को समय पर सीसीटीएनएस में अपलोड किया जाए। गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को क्राइमैक और आईसीजेएस पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन कर अद्यतन कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि तकनीकी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शहादत दिवस पर उबाल: गायघाट में मशाल जुलूस, दारोगा की गिरफ्तारी की मांग तेज
प्रतिबंधित कफ सिरफ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने दवा दुकानदार को किया गिरफ्तार, एसएसपी जगु नाथ रेड्डी जला रेडडी के निर्देश पर हुई कार्रवाई