शहादत दिवस पर उबाल: गायघाट में मशाल जुलूस, दारोगा की गिरफ्तारी की मांग तेज
शहादत दिवस पर उबाल: गायघाट में मशाल जुलूस, दारोगा की गिरफ्तारी की मांग तेज
शहादत दिवस पर उबाल: गायघाट में मशाल जुलूस, दारोगा की गिरफ्तारी की मांग तेज
दस्तक 7मीडिया /दीपक कुमार /गायघाट
शहीद दिवस के अवसर पर आज गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन से एक विशाल आक्रोश मार्च एवं मशाल जुलूस निकाला गया। यह कार्यक्रम राजद नेता प्रभात किरण की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जगतवीर राय को न्याय दिलाने तथा आरोपी दारोगा राजा सिंह की अविलंब गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।
इस मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता एवं न्यायप्रिय लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में नारे लगाते हुए कहा कि “हत्यारे दारोगा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए”।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता डॉ. चंदन यादव ने कहा कि गायघाट की धरती पर पुलिस गोलीकांड में समाजवादियों का खून बहा है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हमारे महापुरुषों ने इसी दिन के लिए देश और लोकतंत्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी? उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर राजद जिला महासचिव सुनील राय, देवनंदन साह, सुरेंद्र कुमार उर्फ शोले, ललित राय, चंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ललित कुमार, व्यास जी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन देखा गया।