प्रतिबंधित कफ सिरफ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने दवा दुकानदार को किया गिरफ्तार, एसएसपी जगु नाथ रेड्डी जला रेडडी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
प्रतिबंधित नशीली और कफ सिरफ दवाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बिरौल थाना पुलिस ने एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ के निर्देश पर औषधि विभाग की टीम ने दुसरे दिन भी दुकान और गोदाम का निरीक्षण जारी रखा। अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ बरामद किया गया है। और दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि सुपौल बाजार में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। इसको लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देशानुसार बिरौल पुलिस ने छापामारी की कार्रवाई की। अवर पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार बताया कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के मौजूदगी में औषधि निरीक्षक अर्चना कुमारी, नीतू बाला और संदीप साह की टीम ने एक मेडिकल स्टोर’ के गोदाम की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान दवा गोदाम से दो अलग-अलग ब्रांड के कुल 244 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए।
इस मामले में अवर पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार के लिखित आवेदन पर बिरौल थाना में कांड संख्या 170/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल डीआई अर्चना कुमारी के साथ फूड डिपार्टमेंट के निरीक्षक अशोक कुमार सिन्हा अलग अलग दवाओं की जांच कर रहे हैं।