इंटरमीडिएट परीक्षा में विशाखा ने 424 अंक लाकर किया प्रथम स्थान हासिल, परिजनों में हर्ष
इंटरमीडिएट परीक्षा में विशाखा ने 424 अंक लाकर किया प्रथम स्थान हासिल, परिजनों में हर्ष
इंटरमीडिएट परीक्षा में विशाखा ने 424 अंक लाकर किया प्रथम स्थान हासिल, परिजनों में हर्ष
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखण्ड के शिवदहा बरेल गांव निवासी शिक्षक विनय कुमार लाल कर्ण की पुत्री व क्षेत्र की होनहार छात्रा विशाखा कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 424 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विशाखा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। विशाखा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने -पिता और शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव समेत शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर में नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता संभव हो पाई।
स्थानीय लोगों ने भी विशाखा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जानकारी के अनुसार बता दे कि मैट्रिक परीक्षा में भी विशाखा ने जिले में तीसरे स्थान पर अव्वल रही है।
दरभंगा में 17 गैस एजेंसी व होटलों पर औचक छापेमारी, पर्याप्त आपूर्ति का दावा, 23 मार्च को 8,785 से अधिक सिलेंडर वितरित, 24 मार्च को 17,387 वितरण की संभावना
शहादत दिवस पर उबाल: गायघाट में मशाल जुलूस, दारोगा की गिरफ्तारी की मांग तेज