दरभंगा में 17 गैस एजेंसी व होटलों पर औचक छापेमारी, पर्याप्त आपूर्ति का दावा, 23 मार्च को 8,785 से अधिक सिलेंडर वितरित, 24 मार्च को 17,387 वितरण की संभावना
दरभंगा में 17 गैस एजेंसी व होटलों पर औचक छापेमारी, पर्याप्त आपूर्ति का दावा, 23 मार्च को 8,785 से अधिक सिलेंडर वितरित, 24 मार्च को 17,387 वितरण की संभावना
दरभंगा में 17 गैस एजेंसी व होटलों पर औचक छापेमारी, पर्याप्त आपूर्ति का दावा,
23 मार्च को 8,785 से अधिक सिलेंडर वितरित, 24 मार्च को 17,387 वितरण की संभावना
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रेस क्लब, दरभंगा में आज उप निदेशक, जन सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार द्वारा एल.पी.जी. गैस वितरण व्यवस्था को लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में गैस वितरण प्रणाली को सुचारू बनाए रखने हेतु वरीय पदाधिकारियों द्वारा 17 गैस एजेंसियों के गोदामों एवं होटलों में औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने जानकारी दी कि 23 मार्च को जिले में 8,785 से अधिक एल.पी.जी. गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 7,643 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।
इसके अतिरिक्त, 24 मार्च 2026 को 9,744 नए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होने की संभावना है, जिससे कुल 17,387 सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दरभंगा में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस वितरण की सुविधा दी जा रही है।
जिलाधिकारी, दरभंगा के निर्देशानुसार गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।
प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें तथा सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
इस अवसर पर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।