डीएम की जनसुनवाई में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
डीएम की जनसुनवाई में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
डीएम की जनसुनवाई में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 31 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनके सुझावों पर चर्चा की गई।
जनसुनवाई के दौरान 25 से अधिक मामलों पर विस्तार से विचार किया गया, जिनमें से लगभग आधे मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमीन निबंधन, वृद्धा पेंशन, अतिक्रमण मुक्ति, धान अधिप्राप्ति, शिक्षक स्थानांतरण सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राप्त मामलों का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित करें।