सिंहवाड़ा पुलिस ने असली सोने की जगह नकली सोने का आभूषण देकर ठगी करने वाली दो जालसाज महिलाओं को किया गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने सोमवार को नगर पंचायत भरवाड़ा के एक आभूषण दुकान से नकली सोना का नोजपिन देकर असली सोने का नोजपिन गायब करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार में बताया कि बीते 19 मार्च को दोनों महिला सिंहवाड़ा के अमर ठाकुर की आभूषण दुकान में नोजपिन दिखलाने के बहाने डब्बे से दो सोने का नोजपिन गायब कर आर्टिफीसियल नोजपिन रख दिया था वही 20 मार्च को दोनों महिलाओं ने नगर पंचायत भरवाड़ा के आभूषण व्यवसायी फेकन ठाकुर की दुकान पर दोनों महिला ने नाक का नोजपिन दिखाने के बहाने डब्बे से दो सोने का असली नोजपिन गायब कर आर्टिफीसियल नोजपिन रख दुकानदार को चूना लगाया था। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था दोनों जगह एक ही पैटर्न से चोरी की गई थी। इस बाबत दोनों पीड़ित दुकानदारों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी।

वही आज सोमवार को दोनों महिला फिर नगर पंचायत भरवाड़ा के कैलाश ठाकुर के दुकान में पहुंची पर ग्राहक का भीड़ ज़्यादा होने के कारण दोनों महिला शम्भू ठाकुर के आभूषण दुकान में नोजपिन देखने लगी शक होने पर शंभु ठाकुर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही दोनों को पहचान समस्तीपुर जिले के गोला रोड निवासी झुम्मी देवी 45 पति राकेश कुमार वही दूसरी महिला का पहचान समस्तीपुर जिले के वारिस नगर थाना क्षेत्र के मगरदही निवासी संतोष कुमार राय की पत्नी गौरी देवी 43 के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के पास से तीन ओरिजिनल सोने का नोजपिन 77 पीस आर्टिफिशियल नोजपिन 1400 नगद दो मोबाइल फ़ोन बरामद किया है। बताते चले की जिले के कई थाना क्षेत्रों में आभूषण दुकानदार इस प्रकार ठगी के शिकार हो चुके है। सिमरी में भी एक आभूषण दुकानदार शिकार हुए है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की दोनों महिलाओं ने अब तक कितने दुकानदारों को चुना लगाया है पूछताछ चल रही है।