खाजासराय में ईद मिलन समारोह,फातमी बोले:एकता से ही समाज मजबूत

दस्तक7 मीडिया दरभंगा/

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी ने ईद के मौके पर खाजासराय में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर आए हुए लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि ऐसे आयोजन से एकता भाईचारा मजबूत होती है। वहीं 11 अप्रैल को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के अभिनंदन समारोह की तैयारी की बैठक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साबिर हुसैन लड्डू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो अली अशरफ फातमी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी जी का अभिनंदन समारोह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होना है जिसकी तैयारी के लिए मैं पूरे बिहार का दौड़ा कर रहा हूं।आज दरभंगा की बैठक कर रहा हूं। उन्होंने कहा अभिनंदन समारोह में भारी संख्या में लोग आएंगे ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। श्री फातमी ने कहा कि बिहार कानून व्यवस्था फेल है। आए दिन हत्या, चोरी डकैती हो रही। करप्शन हर स्तर पर है। देश के हालात ठीक नहीं। विदेश नीति ठीक नहीं आज लोग रसोई गैस के लिए लाइन में खड़े हुए हैं। पेट्रोल,डीजल,गैस के दाम बढ़ रहे हैं। रुपया डालर के मुकाबले दिन-प्रतिदिन गिर रहा। हमलोग अभिनंदन समारोह में आगे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सड़कों पर आंदोलन भी करेंगे। इस ईद मिलन समारोह के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधान पार्षद डा मदन मोहन झा,पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव,डा फराज फातमी,गोपाल मंडल, शत्रुघ्न प्रसाद यादव नारद,सीताराम चौधरी,रामनरेश यादव,विष्णु देव राम,जिला पार्षद अजय कुमार यादव,मो हकीकुल,राजा पासवान, लक्ष्मणेश्वर सिंह पप्पू, राशिद जमाल, गंगा राम गोप,र‌ईस अहमद सिद्दकी, मुमताज अंसारी,अब्दुल मन्नान अंसारी,रजी आलम, सुभाषचंद्र राय, दिनेश गंगनानी, दीदार हुसैन चांद,रीता सिंह,स्वाती देव,हीरा दास,सुबंश यादव,कैसर खान,गौड़ी मंडल, राजकिशोर चौपाल सहित हजारों लोग मौजूद थे।