जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ई.वी.एम. वेयरहाउस का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ई.वी.एम. वेयरहाउस का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ई.वी.एम. वेयरहाउस का किया निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी कौशल कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौरान समाहरणालय परिसर स्थित ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस के तीनों तलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, संरचना तथा वहां सुरक्षित रखे गए ई.वी.एम. की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
इसके अतिरिक्त बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया गया, जहां आंतरिक गोदाम की स्थिति एवं ई.वी.एम. के रख-रखाव का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक, जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार उपस्थित थे।
वहीं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में देवेंद्र कुमार झा, मुकुंद चौधरी, उदय शंकर यादव, जवाहर शर्मा, दयानंद पासवान, गगन कुमार झा, पप्पू पासवान एवं बैद्यनाथ यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
भटानी विद्यालय में वर्चस्व की जंग: जातीय आरोप-प्रत्यारोप से शिक्षा व्यवस्था पर संकट ,ग्रामीणों की मांग :पुर्व प्रधान शिक्षक के कार्यकाल में हुई हें मध्यान्ह भोजन में घपला ?विद्यालय को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाए :प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनरों को किया गया प्रशिक्षित