पूर्वांचल भवन पर बिहार दिवस का भव्य आयोजन,
कलाकारों एवं प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं

दस्तक7मिडिया, गुरुग्राम।

पूर्वांचल जन कल्याण संघ, मारुति कुंज (रजि.) द्वारा मारुति कुंज स्थित पूर्वांचल भवन में रविवार को बिहार दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वार्ड नं. 19 के लोकप्रिय पार्षद अमित भड़ाना जी एवं वार्ड नं. 20 के लोकप्रिय पार्षद नारायण भड़ाना जी ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर की।इस अवसर पर कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कलाकारों एवं प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। कवि विनय विनम्र ने अपनी कविता से समा बांध दिया, जबकि श्याम मैनपुरिया ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित होकर भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ गुरुग्राम के जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह, प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, अकबर नदाफ, देवानंद यादव, मशहूर उद्योगपति पवन सिंह, भिवाड़ी से हरिमूरत उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा की गुरुग्राम जिला महासचिव रेखा शर्मा, स्नेह विहार से श्याम किशोर जी, वाटिका कुंज के प्रधान पारस खटाना आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था के संयोजक राहुल सौरभ ने मंच संचालन किया।
संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने हमारे सहयोगी इं. आर.के.जायसवाल से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि आग्रह पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज में भाईचारे का संदेश देना है, साथ ही उन्होंने ऐलान करते हुए कहा की मारुति कुंज स्थित पूर्वांचल भवन में कोई भी व्यक्ति निःशुल्क अपना कार्यक्रम आयोजित कर सकता है, चाहे वह पूर्वांचल से हो या किसी अन्य क्षेत्र या राज्य से, पूर्वांचल भवन सभी के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।