विजय सर एसकेसीसी लैंग्वेज अकादमी के पहले बैच ने रचा इतिहास, सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
विजय सर एसकेसीसी लैंग्वेज अकादमी के पहले बैच ने रचा इतिहास, सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
विजय सर एसकेसीसी लैंग्वेज अकादमी के पहले बैच ने रचा इतिहास, सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
दीपक कुमार /गायघाट
शिवदहा 63 स्थित शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर परिसर में संचालित विजय सर एसकेसीसी लैंग्वेज अकादमी के प्रथम इंटर बैच ने शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। महज 6 छात्रों की जिद पर शुरू किए गए इस बैच के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। खास बात यह रही कि सभी छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
इस उपलब्धि पर शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रों में विशाखा ने 424 अंक (हिंदी-82, अंग्रेजी-87) प्राप्त कर सभी विषयों में विशिष्ट श्रेणी (डिस्टिंक्शन) हासिल किया, जो विशेष गर्व की बात है। वहीं विशाल ने 384 अंक (हिंदी-82, अंग्रेजी-87), कौशल ने 332 अंक (हिंदी-83, अंग्रेजी-67), प्रेमशंकर ने 315 अंक (हिंदी-71, अंग्रेजी-77), नीरज ने (हिंदी-70, अंग्रेजी-55) और अमरजीत ने (हिंदी-60, अंग्रेजी-56) अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता ने संस्थान और क्षेत्र दोनों के लिए प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।