गायघाट के अशिया हाट में महाधरना, शहीद जगवीर राय को न्याय दिलाने की उठी मांग

दस्तक 7मीडिया /दीपक कुमार /गायघाट 


मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के अशिया हाट में आयोजित महाधरना में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर शहीद जगवीर राय को न्याय दिलाने की मांग की।

धरना में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अन्याय और दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान यह भी कहा गया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट तक भी लड़ाई लड़ी जाएगी।

प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई।