बिरौल में प्रतिबंधित कफ सिरप की सूचना पर दवा दुकान और गोदाम सील, जांच जारी
बिरौल में प्रतिबंधित कफ सिरप की सूचना पर दवा दुकान और गोदाम सील, जांच जारी
बिरौल में प्रतिबंधित कफ सिरप की सूचना पर दवा दुकान और गोदाम सील, जांच जारी
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित एक दवा दुकान में प्रतिबंधित कफ सिरप रखे होने की गुप्त सूचना पर पुलिस और औषधि विभाग ने कार्रवाई की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय से आई ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने दुकान और गोदाम पर छापेमारी कर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की मौजूदगी में ड्रग इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी एवं उनकी टीम ने दवाइयों का भौतिक सत्यापन शुरू किया। गोदाम में भारी मात्रा में दवाइयां स्टॉक होने के कारण टीम को बारीकी से जांच करने में समय लग रहा है।
ड्रग इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी ने बताया कि “गोदाम और दुकान में दवाओं का स्टॉक काफी अधिक है, जिसके कारण एक दिन में सभी का भौतिक सत्यापन कर पाना संभव नहीं है। अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने पुष्टि की कि शाम होने और जांच पूरी न हो पाने के कारण दुकान और गोदाम को पुनः सील कर दिया गया है। अब सोमवार को दोबारा अधिकारियों की उपस्थिति में इसे खोलकर शेष दवाओं की जांच और मिलान किया जाएगा।