जाले में महिला कबड्डी प्रतियोगिता: राढ़ी टीम बनी विजेता, रतनपुर उपविजेता

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

जाले प्रखंड के जोगियारा में रविवार को मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता भारी बारिश और ग्राउंड में जलजमाव के कारण स्थानांतरित कर कटका काली मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजन का संचालन बाबा क्लब द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जगतानंद कुमार (बाबा), सतीश ठाकुर (शिक्षक), पंकज जी (शिक्षक), मुखिया कुमार किशलय, पंचायत समिति सदस्य राजा पासवान, रंजीव मिश्रा, मनोज मिश्रा एवं बालकृष्ण झा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष बिनीत झा ने किया, जबकि टीम कोच के रूप में प्रवीन कुमार और राजू जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 400 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में राढ़ी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रतनपुर की टीम उपविजेता रही। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।