20 गैस एजेंसियों/होटलों में औचक छापामारी,12,123 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण,23 मार्च को 25,240 सिलेंडर वितरण की संभावना

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरीय पदाधिकारियों द्वारा 20 गैस एजेंसियों के गोदामों एवं होटलों पर औचक निरीक्षण एवं छापामारी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले में संचालित एलपीजी गैस एजेंसियों द्वारा 22 मार्च को 12,123 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 13,127 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष हैं।

23 मार्च 2026 को 12,113 एलपीजी सिलेंडरों की नई आपूर्ति होने की संभावना है। इसके साथ ही कुल 25,240 गैस सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बताया गया कि प्रखंड आपूर्ति/पणन पदाधिकारियों द्वारा 07 गैस एजेंसियों का निरीक्षण तथा 13 स्थानों पर छापेमारी की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है तथा सभी एजेंसियों द्वारा घरेलू गैस का डोर-टू-डोर वितरण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी जारी है।

नागरिकों से अपील:गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें,आवश्यकता अनुसार ही गैस लें, अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें