बिरौल में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’एसडीपीओ के नेतृत्व में सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप
बिरौल में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’एसडीपीओ के नेतृत्व में सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप
बिरौल में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’एसडीपीओ के नेतृत्व में सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
इलाके में अपराध पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए दरभंगा पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। रविवार को बिरौल थाना क्षेत्र के कोठी चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अभियान का नेतृत्व खुद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी कर रहे थे। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चालकों और असमाजिक तत्वों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कोठी चौक से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की बारीकी से तलाशी ली। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं, चारपहिया वाहनों में काली फिल्म और संदिग्ध सामानों की भी तलाशी ली गई।
जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कई चालकों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया, जबकि गंभीर उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का मौके पर ही ई-चालान काटकर भारी जुर्माना वसूला गया।
मौके पर मौजूद एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने
कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखना है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता है। पुलिस की यह कार्रवाई केवल आज तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान निरंतर और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।