भक्ति के सागर में डूबा महवा गांव : पंचमुखी हनुमान मंदिर में ‘रामायण नवाह संकीर्तन’ की धूम
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
रामनवमी के पावन अवसर के आगमन से पूर्व बिरौल प्रखंड के महवा ग्राम स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर का परिसर पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। यहां आयोजित हो रहे भव्य ‘रामायण नवाह संकीर्तन’ ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया है। प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान है।
