गायघाट कांड में केंद्रीय मंत्री सह सांसद पीड़ित के घर पहुंच कर सांत्वना दी,पुलिस की गोली लगने से हुई थी मौत

दीपक कुमार। गायघाट

मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के गायघाट चोरनियां गांव में मृतक जगतवीर राय के परिजनों से केंद्रीय मंत्री सह सांसद डॉ राजभूषन चौधरी निषाद ने मिलकर सांत्वना दिया। पुलिस प्रशासन से बात कर न्यायोचित कार्यवाही का आदेश दिया।

एनडीए सरकार में कानून व्यवस्था से ऊपर कोई भी नहीं चाहे अपराधी कोई भी हो, दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित है।