गायघाट थाने में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

दीपक कुमार। गायघाट

ईद व रामनवमी त्योहार सौहार्दपूर्ण शांति वातावरण में मनाने का लिया निर्णय गायघाट थाना परिसर में ईद उल फितर व रामनवमी के शुभ अवसर पर गायघाट थाना के प्रांगण में शुक्रवार क़ो शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष राकेश कुमार राय बीडीओ डॉ संजय कुमार राय के संयुक्त अध्यक्षता में की गयी. जिसमें सभी लोगो ने एक साथ शांति व भाई चारे के साथ दोनों त्यौहार मनाने का निर्णय लिया. इस मोके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी डॉ संजय कुमार राय ने कहा की त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में आपसी सौहार्द के साथ मिलकर मनाये. गायघाट में सभी समुदाय आपसी भाई चारगी के साथ सभी त्यौहार मिलकर मनाते है, साथ ही दोनों त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल मे मनाये.