दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत कई मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग थाना कांडों एवं न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
प्रमुख गिरफ्तारियां इस प्रकार हैं
SC/ST थाना कांड संख्या-24/26 में नामजद अभियुक्त संतोष कुमार उर्फ संतोष कुमार महतो (पिता: रामजतन महतो, थाना केवटी) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
अलीनगर थाना कांड संख्या-16/26 की अभियुक्ता गुलशन खातून (पति: मोहम्मद एजाजुल, ग्राम धमसाइन) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अनुमंडल दंडाधिकारी बिरौल द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर अरुण ठाकुर (पिता: महेंद्र ठाकुर, ग्राम गलमा, थाना घनश्यामपुर) को गिरफ्तार किया गया।
नशेड़ियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान ललन कुमार यादव और सूरज नारायण यादव (दोनों ग्राम दौथा, थाना घनश्यामपुर) को पकड़ा गया।
NBW वारंट के तहत निर्मल मुखिया एवं मिथिलेश मुखिया (दोनों पिता: दाहो मुखिया, ग्राम कसरार दक्षिण, थाना घनश्यामपुर) को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक नशेड़ी संजीत राम (ग्राम गलमा) को भी हिरासत में लिया गया।
APM थाना कांड संख्या 120/25 (उत्पाद अधिनियम) के अभियुक्त सोनू पासवान (पिता: अंगद पासवान, घोसलावर बिरनपट्टी) को सदर थाना क्षेत्र के गंगवारा से गिरफ्तार किया गया।
वाजितपुर थाना कांड संख्या 84/26 (धारा 109 BNS) में अभियुक्त शहाबुद्दीन उर्फ गुड्डू (पिता: मो. नबिजू उर्फ हुसैनी, ग्राम बेलाही) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।