एनएच -27 पर अवैध कट मिला, वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिए तुरंत मरम्मत के निर्देश , हादसे की आशंका को लेकर अलर्ट
एनएच -27 पर अवैध कट मिला, वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिए तुरंत मरम्मत के निर्देश , हादसे की आशंका को लेकर अलर्ट
एनएच -27 पर अवैध कट मिला, वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिए तुरंत मरम्मत के निर्देश ,हादसे की आशंका को लेकर अलर्ट
दीपक कुमार, गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार (20 मार्च 2026) को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान NH-27 पर बबुरबनी मोड़ के पास एक अवैध कट पाया गया, जो कभी भी गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध कट को जल्द से जल्द बंद कराने एवं सड़क की मरम्मत कराने का आदेश दिया गया है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध कट न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करते हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन जाते हैं।
मुजफ्फरपुर पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध कट से सड़क पार करने से बचें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।